नमस्कार, 10Lines.co में आपका स्वागत हैं। आज आपको हम आपके साथ होली की कुछ रंग बिरंगी तस्वीरें (Happy Holi Images in Hindi) साझा करेंगे। होली पर यूं तो सभी मित्र गण, भाई रिश्तेदार साथ में होली मनाते है, साथ में उन्हें शुभकामनाएं भी भेजते है। पहले लोग मिलकर बधाई दिया करते थे पर आज है इंटरनेट का जमाना, जहां आप होली की बधाईयां घर बैठे दे सकते है और होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने मित्रों रिश्तेदारों को सोशल मीडिया द्वारा साझा कर सकते हैं। ये रही होली से संबंधित कुछ तस्वीरें।
Holi Images 2022 Download

Happy Holi 2022 Images

Holi Background Images HD Download

Holi Images HD with Wishes

Happy Holi Pic Download

Holi Images for Friends

Images of Holika Dahan

होली की बधाई शायराना अंदाज में फोटो

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा होली की तस्वीरें साझा कर एक दूसरे को होली की बधाइयां दी जाती हैं।
होली पर निबंध 2022 | HOLI ESSAY IN HINDI 2022
परिचय
होली भारत में ही नहीं अपितु विश्वभर में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार हैं। भारत और नेपाल में मुख्य रूप से होली मनाई जाती है। होली हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती हैं। होली के रंगों का और खुशियों का त्योहार कहा जाता हैं। यह एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला त्यौहार है जिसे मनाने से उत्साह की लहर चारों ओर उठने लगती है।
होली की तैयारियां
होली की तैयारियों में लोग काफी दिनों से लग जाते है। बाजार रंगों से सजे होते है और चारों और रंग, पिचकारी तथा मिठाइयों को देख अलग आनंद और उत्साह भर जाता है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी दुकानों तक होली के समान से भरा होता है। होली पर घरों में माताएं मिष्ठान बनाती है तथा अरोस परोड में बाटती है। साथ ही बच्चे भी उत्साहित रहते है क्योंकि होली पर बच्चों के स्कूल की छुट्टी रहती है और बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदे जाते है जिससे वे भी बड़े खुशी से होली मनाते हैं।
होली त्यौहार मनाने का तरीका
होली में पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है। जो बुराई पर अच्छाई की जीत की शिक्षा देता है। होलिका दहन के बाद अगले दिन से लोग रंग लगाना शुरू करते है और गुलाल और अभी जैसे रंगो द्वारा या फूलों और प्राकृतिक रंगों से खेलते हैं। दिन भर होली खेलने के साथ होली का संगीत गायन भी होता है और लोग मस्ती में झूमते हुए हर्षों उल्लास से मनाते है। होली खेलने के बाद लोग नहा धोकर साफ सफाई करते हैं।
विद्यालय तथा कार्य स्थल पर होली
होली पर सभी कार्यालयों और सभी शिक्षा संस्थानों को अवकाश होता है तथा होली के एक दिन पहले ही लोग अपने अपने कार्यस्थलों पर होली खेल कर या शुभकामनाएं देते हैं।
होली पर टीवी चैनल पर प्रसारण
होली के दिन टीवी हो या रेडियो सभी जगह बस होली के गीत संगीत सुनाई देता है। टीवी पर न्यूज चैनल देश के अलग
अलग हिस्से में होली मानने की विविधता को दिखाते हैं। देश के अलग अलग हिस्से में होली अलग अलग तरीके से मनाई
जाती हैं। जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर होता है।
होली के दिन बनने वाली मिठाई
होली के दिन गुजिया, मावा, पेढे और घेवर बनाई जाती है।
निष्कर्ष
होली हमारे समाज में एकता, शांति, प्रेम, भाईचारे और खुशी का संदेश देती है। अनेक प्रकार और अनेक धर्मो के लोग एक साथ एक दूसरे को रंग लग के इस देश की अखंडता और एकता का संदेश देते है। होली संदेश है की हम एक थे, हम एक है और हम एक रहेंगे। अखंडता में एकता को दर्शाती हुई होली हमें प्रेरणा देती है कि बुराई कितनी ही बड़ी क्यों न हो, कितनी ही ताकतवर क्यों न हो अच्छाई के आगे झुक ही जाती है। प्रेम सौहार्द के रूप में यह त्योहार हमारे भारत को और भी महान बना देता हैं।
होली पर शायरी दोस्तों के लिए
प्यार के रंगो से भरो पिचकारी स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी ये रंग न जाने न कोई जात न बोली सबको मुबारक हो ये हैप्पी होली।
होली पर दोस्त के लिए शायरी
खुशियों की महक रंगो की बाहर, होली का त्योहार आने वाला तैयार, थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, रंगों से भरा रहे आपका संसार। हैप्पी 2022 होली
Holi Status in Hindi 2022
मथुरा की सुगंध गोकुल का हार । वृंदावन की खुशबू बरसाने का प्यार । मुबारक हो आपको ये होली का त्योहार।
Holi Images for Beloved

Happy Holi Wishes for Wife, Holi Romantic Messages and Quotes

10 Lines on Holi in Hindi
- होली के दिन भांग पीने का प्रचलन कई शताब्दियों से है और लोगों का मानना है कि बिना भांग, ठंडाई के होली अधूरी है।
- होली को पहले ‘होलिका’ या ‘होलाका’ के नाम से जाना जाता था।
- होली को फगुआ, धुलेंडी, दोल भी कहा जाता है।
- मथुरा में 45 दिन की होली मनाई जाती है जो बसंत पंचमी से शुरू होकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक खेली जाती है। यहां लट्ठमार होली खेलते है। जिसे देखने के लिए लोग देश विदेश से यहां आते हैं।
- होली त्योहार को रंगों से मनाने के पीछे का एक कारण यह भी है कि भगवान कृष्ण ने पूतना वध किया और जिसकी खुशी में गांव वालों ने रंगोत्सव किया और कृष्ण भगवान ने गोपियों के संग रासलीला रचाई थी और दूसरे दिन रंग खेलने का उत्सव मनाया था। इस तथ्य को लेकर कुछ मत भेद भी है।
- भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग मत भेद भुलाकर होली मनाते है और इस अनेकता में एकता का नजारा सारा विश्व देखता है।
होली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
प्रश्न: हिरण्यकश्यप की बहन का क्या नाम था?
उत्तर: होली |
प्रश्न: होली कब मनाई जाती हैं?
उत्तर: फाल्गुन |
प्रश्न: फूलों की होली कहां खेली जाती हैं?
उत्तर: वृंदावन |
प्रश्न: होलिका दहन दक्षिण भारत में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: कामा दनहम |
प्रश्न: होली के पीछे की कहानी किससे संबंधित है?
उत्तर: होलिका और प्रहलाद |
प्रश्न: प्रहलाद किसका भक्त था
उत्तर: श्री विष्णु |
बच्चों के लिए खास झलकियां
इस दिन बच्चे एक दूसरे को रंग लगाकर और बड़ों का आशीर्वाद लेकर इस त्योहार को मनाते है। होली के दिन सभी लोग अपनी लड़ाई भूलकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते है। होली में रंग खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस पर्व में नाच गाना होता है और होली विशेष फगुआ गीत भी गए जाते हैं।

सुरक्षित होली कैसे मनाएं?
अब हम बात करेंगे की सुरक्षित तरीके से होली कैसे मनाएं। बाजार में रासायनिक पदार्थ से बनने वाले रंगों से कैसे बचा जाए। इन रासायनिक पदार्थ से बने रंगों से त्वचा, आंखों से संबंधित रोग या एलर्जी हो सकती है। होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का ही चुनाव किया जाना चाहिए। जैसे हल्दी, चंदन, फूलों से बने रंग आदि। तो चलिए बढ़ते है आगे कुछ सावधानियों के साथ साथ मनाएं खुशियों का त्यौहार।
होली का त्यौहार कैसे मनाया जाता है
- नशीले पदार्थों या अल्कोहल का सेवन ना करें।
- बच्चों का विशेष ख्याल रखें। अगर वे रंग खेल रहे है तो बड़े जरूर करीब हो और नजर रखें।
- होली खेलने के बाद या दौरान अगर त्वचा में जलन हो, आंखों में धुंधलापन या खुजली हो या फिर सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
- पूरी बांह यानी फुल स्लीव्स के कपड़ों को ही तवज्जो दें।
- कोशिश ये करें कि कोई भी रंग मुंह, नाक या फिर आंख में ना जाए।
- बहुत देर तक पानी में ना रहे बच्चों का ध्यान विशेष रखें।
- कान में भी पानी ना जाने दें। केमिकल वाले कलर्स का पानी आपके कान को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
निष्कर्ष
बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट और माइका जैसे सी इस तरह के केमिकल्स से बने रंग उन लोगों को खासतौर पर काफी नुकसान पहुंचा सकते है जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। इस तरह के रंगों से मुहासे, एलर्जी और एग्जिमा जैसी त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती है। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ही होली मनाएं।
आशा है आपको यहां दी गई Holi Images, Holi Background, Holi Wallpapers & Holi Photo पसंद आई होगी। लेख पसंद आया हो तो कमेंट करना न भूले।