देश के प्रति प्यार करने वाले लोगों का HimanshuGrewal.com पर हार्दिक स्वागत है। आज हम आपको देश भक्ति की बातें और देश भक्ति भाषण के विषय में बताएंगे।
देश के हर सच्चे नागरिक के मन में अपने देश के लिए प्रेम भावना होती है। हर सच्चा नागरिक अपने देश के प्रति ईमानदार और सभी राजनीतिक तथा सार्वजनिक कार्यो को करने में संपन्न होता है। जो भी देश भक्त अपने देश के लिए हर कठिनाई को पार करने को त्यार होता है वही सच्चा देश भक्त होता हैं। अपने देश के लिए बलिदान और त्याग की भावना हर व्यक्ति के मन में होती है। लेकिन देश के लिए खुद को कुर्बान करने की हिम्मत सिर्फ और सिर्फ एक सच्चे नागरिक में ही होती है।
प्रिय पाठकों, आज मैं आप सबके लिए देशभक्ति पर भाषण व स्पीच लेकर आया हूँ जिसे आप अपने स्कूल, कॉलेज और किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में बोल सकते है और दूसरे लोगो को भी देश प्रेम की भावना बता सकते है। उनके मन में भी देश के लिए त्याग, प्रेम और निष्ठा जगा सकते हैं।
जरूर पढ़े » भारत का राष्ट्रगान: जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता
देश भक्ति भाषण 2021
Desh Bhakti Speech in Hindi
माननीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षक तथा सभी सहकर्मियों और सभी सहपाठियों को मेरा प्रणाम!
आज मैं आपको अपने देश के प्रति देश प्रेम की भावना के बारे में बताना चाहता हूँ, आज मैं आप सबको अपने देश के प्रति जागरूक कराना चाहता हूँ।
हम सब जानते है कि अंग्रेजों ने हमारे देश पर कई वर्षो तक राज किया था। फिर हमारे देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए लड़कर अपनी जान की बाजी लगाकर, अपनी जान गवाकर इस देश को आजाद कराया था। उन्होने अपने खून से भारत देश को आजाद कराया था। अब ये हमारा धर्म है कि हम अपने राष्ट्र की रक्षा कर अपने देश को और आगे बढ़ाएं और सदैव अपने मन में देश प्रेम की भावना को जीवित रखे।
देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण पर भाषण
Short Speech on Patriotism in Hindi
आज मैं आपको एक बात बताता हूँ, कुछ नागरिक तो ऐसे है जिन्हें सिर्फ 26 जनवरी और 15 अगस्त को ही देश भक्ति याद आती है। पूरे साल वो लोग अपने में मस्त रहते है और उन्हें सिर्फ राष्ट्रीय उत्सव के समय के ही देशभक्ति आती है।
दोस्तों देश भक्ति है क्या?
जरूरी नहीं की देश भक्ति आप तभी कर सकते है जब आप आर्मी में हो या किसी देश सेवा संस्था से जुड़े हो? नही; आप देश सेवा कभी भी कही भी कर सकते है। आप एक आम नागरिक है और आप एक आम नागरिक की सहायता करके भी देश सेवा कर सकते है।
अपने देश के व्यक्ति की मदद करना पर्शाशन की मदद करना ये ही देश सेवा है।
- ⇒ आप ट्रैफिक लगने पर पुलिस की सहायता करके ट्रैफिक कम करने में मदद कर सकते है।
- ⇒ यदि एम्बुलेंस रास्ते में खड़ी हो और घायल व्यक्ति को जल्द ही हॉस्पिटल पहुँचना हो तब आप एम्बुलेंस को जाम से निकालकर उसे जल्दी हॉस्पिटल पहुचने का कार्य कर सकते है।
- ⇒ यदि कोई रास्ते में दुर्घटना होती है तो आप जब तक वो व्यक्ति हॉस्पिटल न पहुचे तब तक उस व्यक्ति को फर्स्ट ऐड देकर उसकी मदद कर सकते है।
- ⇒ आप गरीब और जरुरत मन्द की मदद कर सकते है।
- ⇒ जल को बचाकर आप देश सेवा कर सकते हैं।
- ⇒ आप रक्त दान कर सकते है।
- ⇒ आप पेड़ लगाकर पर्यावरण का बचाव कर सकते है।
आपके लिए: Patriotic Poems in Hindi for Class Nursery
Desh Bhakti Bhashan Hindi Mein
यदि बात देशभक्ति की हो तो उन महान व्यक्तियों जैसे:-
- शहीद भगत सिंह
- चंद्र शेखर आजाद
- बाल गंगा धृ तिलक
- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
- महात्मा गांधी
- चाचा नेहरू
इन सभी देशभक्तों को जरूर याद किया जाता है। उन्होंने अपना सब कुछ त्याग कर देश को आजाद करने के लिए जुट गये थे। देश भक्ति हमें साथ मिलकर रहना सिखाती है, यह हमारे भारत देश में यह हमारी देश भक्ति ही है जो हम अलग अलग धर्म, अलग अलग भाषा के होने के बावजूद भी एक साथ भारतीय बनकर रह रहे है क्योंकि हमारी सर्वप्रथम जात भारतीय है और हमारा धर्म हमारा राष्ट्र है।
देशभक्ति भाषण 26 जनवरी और 15 अगस्त के लिए
⇒ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) 2021 पर भाषण ⇐
Speech on Desh Bhakti in Hindi
भारत माता की शान हूँ मैं, ए पी जे अब्दुल कलाम हूँ मैं जो वन्देमातरम कहकर, गर्व से फूल जाए वो मुसलमान हूँ मैं मैंने देखा था अजब नजारा, जब मैं मौत की नींद में सोया था…।। तो हिंदु या मुसलमान नहीं, पूरा हिन्दुस्तान रोया था……………।। जो कर सकता था, वो सब कुछ किया मैंने अपने देश के लिए अपने जीवन का एक-एक पल जीया अपने देश के लिए अब मेरे हिन्दुस्तान को संवारो और सम्भालो तुम……। देश के दुश्मनों से मेरे देश को बचा लो तुम………………।
भारत देश सभी देशों में से अनोखा देश है क्योंकि यहां हम अलग अलग त्यौहार मनाने वाले लोग मिलकर हर त्यौहार को मनाते है, मिलकर रहते है। होली हो तो हर कोई होली के रंगों में डूब जाता है, दिवाली हो तो हर कोई दिवाली को रौनक लगाता है और ईद हो तो हर कोई खीर खाता है। यही तो है देश भक्ति॥
हमारा एक साथ मिल जुल कर रहना, एक साथ हर त्यौहार को मनाना, अलग अलग धर्म की बात न सोचकर खुद को एक भारतीय मानना….!
Few lines on Desh Bhakti in Hindi
Best Lines on Republic Day 2021 in Hindi
Short Desh Bhakti Poem in Hindi
मेरे भारत को फिर विश्व गुरु बनाना है तुम्हें भारत को फिर दुनिया का सिरमौर बनाना है तुम्हें जो सपने मैंने अपने भारत के लिए देखे हैं…………। उन सपनों को सच कर दिखाना है तुम्हें……………… याद रखो, जो देशभक्त हो वही हिंदु या मुसलमान होता है जो गद्दार हो, वो तो बस गद्दार होता है… इस धरती पर भार होता है हर गली-मुहल्ले में देशभक्ति की अलख जगा दो तुम…।। हर देशभक्त को अब्दुल कलाम बना दो तुम…………
देशभक्ति का मतलब?
देशभक्ति से मतलब है हमारी भावना क्या है? हमारे देश के लिए हमारे दिल में कितनी जगह है? अपने देश के लिए हम अपने देश को प्रगति पर लेकर जाने के लिए कितने तत्पर है? हमारे दिल में सदैव देश के लिए कुछ भी कर गुज़रने की भावना होनी चाहिए। बच्चों में भी बचपन से ही अपने देश के लिए प्रेम की भावना विकसित करनी चाहिए जिससे की बच्चे बड़े होकर आने वाली पीढ़ी को अपने देश के प्रेम की और प्रेरित कर सके।
देश भक्ति एक ऐसा हतियार है जिससे हम अपने देश को एक सबसे अधिक कामियाब देश बना सकते है, एक जुट होकर अपने मन की गलत भावनाओं को निकालकर मन में देश के लिए सच्ची प्रेम भावना को जन्म दे सकते है। एक देश का नागरिक अपने देश के संविधान और कर्तव्यों का पालन करके भी देश की सेवा करता है। अपने संविधान को सुरक्षित रखने की और कदम बढ़ाना भी देश भक्ति का एक अहम हिस्सा है।
सच्ची देशभक्ति क्या है?
देश के प्रति प्रेम की भावना होना एवं सदैव राष्ट्र के कल्याण के लिए तत्पर रहना राष्ट्रभक्ति एवं देश भक्ति कहलाता है।
सच्चा देशभक्त कौन होता है?
एक सच्चा देशभक्त वह है जो राष्ट्र का आदर करें एवं उस राष्ट्र को सम्मानित कराएं।
जब एक देश का निर्माण किया जाता है तो उस राष्ट्र के सभी नागरिकों को सामाजिक व्यवस्था एवं सुरक्षा दी जाती है। अतः एक नागरिक के रूप में उस राष्ट्र में रहने वाले नागरिकों का भी यह कर्तव्य बनता है कि उनको मिलने वाले अधिकारों के लिए बनाए गए सभी नियम कानून का पालन करे। एक सच्चा देश भक्त वहीं होता है जो अपने निजी हित से पहले देशहित को सर्वोपरि समझता हो, जिसकी नजर में देश पहले और खुद या खुद का परिवार बाद में आता हो। इसके साथ ही एक सच्चा देशभक्त सदैव देश की प्रगति में आ रहे व्यवधानों को दूर करने की जिम्मेदारी लेता है। वह दिखावटी कृत्य करने के विपरीत सदैव रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्य करता है जिसका उद्देश्य देश हित होता हो।
यदि हम संक्षेप में एवं सरल शब्दों में एक सच्चे देशभक्त का वर्णन करें तो एक ऐसा व्यक्ति जो कानून के दायरे में रहते हुए देश में फैली बुराइयों को दूर कर अच्छाइयों को सदैव बढ़ावा दें वह एक सच्चा देशभक्त है।
राष्ट्रवाद और राष्ट्रभक्ति के बीच अंतर
एक स्तर पर यदि देखा जाए तो राष्ट्रवाद और राष्ट्रभक्ति दोनों एक समान ही दिखते है परंतु असल में यदि इनका गहन अध्ययन किया जाए तो यह दोनों अलग-अलग चीजें हैं। अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते है ‘क्या आप एक राष्ट्रवादी हैं या फिर देश प्रेमी?’
दरअसल राष्ट्रवाद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है तो इसका अर्थ है कि किसी देश को सर्वश्रेष्ठ समझना या फिर कहें तो सर्वोत्तम होने की दलील देना। एक देश वहां के देशवासियों से ही मिलकर बनता है लेकिन जब बात होती है राष्ट्रवाद की तो इसके मुताबिक देश से देशवासी होते हैं।
प्रसिद्ध पत्रकार जॉर्ज ऑरवेल ने एक बार कहा था कि राष्ट्रवादी व्यक्ति न सिर्फ स्वयं की क्रूरता को नकारने का साहस करता है, साथ ही उसे उसके द्वारा की गई क्रूरता को भी न सुनने की असाधारण शक्ति होती है। इस संदर्भ में एक उदाहरण को देखें तो भारत के सभी नागरिक अपने देश से प्यार करते है। और जब कोई Sports जैसे कि क्रिकेट मैच में जब इंडिया जीत जाती है। तो सभी को खुशी होती है यह एक देश प्रेम या देश प्रेम का एक सूचक है।
वही उसी मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन घटिया रहता है, और वह मैच भारत हार जाता है तो ऐसे में आप अपने गुस्से की वजह से यदि उनके घर पर पत्थर फेंकते है तो इसे ही राष्ट्रवाद का नाम दिया जाता है। इसके अलावा यदि आपको गर्व है कि आप भारत में रहते है तो यह आपका देश प्रेम या देशभक्ति है। वहीं यदि आप सोचते है कि हमारा देश ही अच्छा है बाकी के सभी राष्ट्र घटिया है तो ऐसे में इसको राष्ट्रवाद नाम दिया जाता है।
तो संक्षेप में कहें तो जहां पर सारी चीजें राष्ट्र के बाद होती है वे राष्ट्रवाद के अंतर्गत आती है वही देश के साथ खड़े रहना देशभक्ति कहलाती है।
देशभक्ति और राष्ट्रवादी भावनाओं का अंतर आप समझ चुके है। इनके बीच के अंतर को समझने के बाद यह जरूर पता लगता है कि एक नागरिक को देश भक्ति करनी चाहिए राष्ट्रवादी नहीं बनना चाहिए।
देश प्रेम क्यों आवश्यक है?
शायद इस प्रश्न का उत्तर प्रत्येक देशवासी जानता है जो अपने देश से प्रेम करता है।
जिस प्रकार हम अपने परिवार के सदस्यों से प्रेम करते हैं उसी प्रकार ही देश में रहने वाले सभी लोगों के लिए अपने देश से प्रेम करना अति आवश्यक है। क्योंकि देश से यदि सभी नागरिक प्रेम करते हैं, तो देश के विकास की भावना स्वयं उनके मन में आ जाती हैं। लेकिन यदि देश के नागरिक खुद का निजी हित अधिक चाहते है एवं देश प्रेम में भरोसा नहीं करते! तो ऐसे में एक राष्ट्र का आगे बढ़ना, प्रगति करना काफी मुश्किल हो जाता है। अतः देश के सुधार एवं इसके विकास के लिए नागरिकों में देशभक्ति होना परम आवश्यक है।
देशभक्त व्यक्ति का कर्तव्य?
कई लोगों को लगता है कि देश भक्ति सिर्फ बॉर्डर पर खड़े सैनिकों के लिए ही है, पर असल में ऐसा नहीं है। देश के भीतर रहकर एक नागरिक देश भक्ति का चोला पहने बगैर भी एक देशभक्त हो सकता है। एक सच्चे देशभक्त के कर्तव्य कई सारे होते है जिनमें से कुछ निम्नलिखित है।
देश के प्रति कर्तव्य पर निबंध
- 👉 एक देशभक्त व्यक्ति का कर्तव्य है कि उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य, निर्णय ऐसे होनी चाहिए जो देश के हित में हो।
- 👉 एक देशभक्त न सिर्फ खुद देश के लिए अच्छे कार्य करता है बल्कि दूसरों को भी वह ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
- 👉 एक देशभक्त सदैव सरकार द्वारा बनाये गए नियम कानूनों का पालन करता है। एवं सदैव मुश्किल की घड़ी में देश का साथ देता है।
- 👉 एक सच्चा देशभक्त कभी भी देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। वह अपने निजी फायदे के लिए कभी भी देश की आन बान शान को दांव पर नहीं लगा सकता।
- 👉 एक देशभक्त न सिर्फ खुद के परिवार को बल्कि पूरे देश को घर जैसा समझता है। इसलिए वह कभी भी ऐसा निर्णय लेने से कतराते है जो निर्णय उसके परिवार के लिए सही हो परंतु उससे देश का नुकसान हो।
- 👉 इसके अलावा एक सच्चे देशभक्त अपनी बातों से नहीं परंतु अपने कर्मों से दूसरों के लिए देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
- 👉 देशभक्ति मनुष्य के सर्वोत्तम गुणों से एक है जो गुण सभी को अपनाना चाहिए।
- 👉 देश भक्ति मन की भावना है, माना जाता है कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।
- 👉 स्वार्थी एवं लालची व्यक्ति कभी भी अपने मूल देश को प्यार नहीं कर सकता।
- 👉 एक व्यक्ति भले ही अमीर घर में पैदा हुआ हो उसका बड़ा नाम है परंतु मृत्यु के बाद उसे भुला दिया जाता है लेकिन एक देशभक्त हमेशा लोगों के दिलों में रहता है।
- 👉 कुछ लोग देश भक्ति के नाम पर दूसरे देशों को नीचा दिखाते है, ऐसा उचित नहीं है।
- 👉 एक देशभक्त अपने देश की भाषा लोगों एवं संस्कृति से प्रेम करता है।
- 👉 देशभक्ति किसी भी व्यक्ति को देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। न सिर्फ एक सैनिक जो बॉर्डर पर खड़ा है वही एक देशभक्त है। बल्कि देश के अंदर रहकर भी देश की सेवा करने वाला व्यक्ति देशभक्त कहलाता है।
- 👉 एक किसान जहां अन्न उगाकर देश की सेवा करता है। वही एक डॉक्टर दूसरों की जान बचाकर देशभक्ति का परिचय देता हैं।
- 👉 देशभक्ति लोगों का गहना है जो एक देश में रहने वाले नागरिकों के अंदर पाई जाती है।
Top 10 Desh Bhakti Geet List
अब हम यहां आपके सामने देश भक्ति पर आधारित कुछ लोकप्रिय गीतों की लिस्ट आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं।
संदेशे आते हैं फिल्म का नाम बॉर्डर
हिंदुस्तानी फिल्म का नाम दस
मेरे देश की धरती फिल्म का नाम उपकार
मेरा रंग दे बसंती चोला फिल्म का नाम शहीद
ए वतन तेरे लिए फिल्म का नाम कर्मा
ऐसा देश है मेरा फिल्म का नाम वीर जारा
यह जो देश है तेरा फिल्म का नाम स्व देश
यह देश है वीर जवानों का फिल्म का नाम नया दौर
मां तुझे सलाम फिल्म का नाम वंदे मातरम
दुल्हन चली फिल्म का नाम पूर्व और पश्चिम
दोस्तों, अगर आपको देश भक्ति भाषण पसंद आया हो तो इसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प पर जरूर शेयर करे और कमेंट के माध्यम से देश के प्रति 1, 2 शब्द लिखे। “धन्यवाद”
“वन्दे मातरम्” “जय हिंदी” “भारत माता की जय”
भारतीय गणतंत्र दिवस⇓
भारतीय स्वतंत्र दिवस⇓
– देश भक्ति भाषण
bahut badiya post likhte ho aap mai aapko blog visit karta rahta hu our quotes ko aapne friends ke sath saja karta rahta hu dhanyabaad ese hi aap likhte rahe
ऐसे ही विजिट करते रहिये|
Nice sir….
Muze blogging related jyada jankari nhi hai, maine abhi hi new blog bnaya hai, wp par aap check karke kuch review de sakte ho sir ☺️
bahut shandar likhte ho bhai..
धन्यवाद|
Tum to bhai supar se bhi upar ho. God bless you
Kamal ka lekh, aj aise lekh milte hi Nahi hain aur bhi likkho aur apni desh bhakti mein sabko dubo do……….. Loved it
nice